Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in                                         भिवानी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस ने हमेशा झूठ बोलकर जनता की आंखों में धूल झोंकी है और धोखा दिया है।

 

सिंह यहाँ भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने काँग्रेस के अलावा आम आदमी पार्टी(आप) पर भी निशाना साधा और कहा कि आप संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हज़ारे को भी धोखा दिया था। सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन के समय केजरीवाल ने कहा था कि न तो राजनीतिक दल बनायेंगे, न चुनाव लड़ेंगे, लेकिन उन्होंने पार्टी भी बनाई और चुनाव भी लड़ा। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के किये गये विकास कार्यों के बूते पर फिर से केंद्र में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page