hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com, बीकानेर। तीन दिवसीय सनातन संस्कृति महोत्सव गुरुवार को प्रारम्भ हुआ। पहले दिन शहर के इक्यावन शिव मंदिरों में सामूहिक रूद्राभिषेक हुए। इस दौरान पंडितों और यजमानों सहित आमजन ने विश्व कल्याण और शांति की कामना की।

 

 

सनातन संस्कृति रक्षा मंच के संयोजक अविनाश जोशी ने बताया कि नत्थूसर गेट के बाहर जोशियों की बगीची से सभी पंडितों को पूजन किट देकर विभिन्न मंदिरों के लिए रवाना किया गया। रूद्राभिषेक के उद्देश्य से बनाए गए पांच जोन क्षेत्रों के प्रभारियों ने सभी मंदिरों की व्यवस्थाओं पर नजर रखी। दोपहर 3 बजे इक्यावन मंदिरों में रूद्राभिषेक प्रारम्भ हुआ। इस दौरान शिव परिवार का पूजन और महाआरती की गई। उन्होंने बताया कि मुख्य पूजन जोशियों की बगीची स्थित शिव मंदिर में हुआ। जहां भाजपा अध्यक्ष विजय आचार्य, हिंदु जागरण मंच के जेठानंद व्यास, गोकुल जोशी, शिक्षाविद् डाॅ. पीएस वोहरा, ज्योति प्रकाश रंगा, शांति प्रसाद बिस्सा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

 

 

जोशी ने बताया कि धरणीधर महादेव मंदिर में युवतियों ने अभिषेक किया। प्रत्येक मंदिर के लिएउन्होंने बताया कि सनातन संस्कृति महोत्सव का उद्देश्य सनातन संस्कृति के मूल्यों से युवाओं को रूबरू करवाना है। इसे ध्यान रखते हुए युवा को एक-एक मंदिर के लिए प्रभारी बनाया गया। अधिकतर मंदिरों में युवाओं को मुख्य यजमान का दायित्व दिया गया। रूद्राभिषेक का दायित्व भी युवा पंडितों को दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी मंदिरों में चढ़ाए गए प्रसाद का वितरण जरूरतमंद लोगों को किया गया।

 

संयोजक जोशी ने बताया कि महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को व्यास पार्क स्थित मंच कार्यालय में भैरव पूजन और भैरव पाठ का आयोजन किया जाएगा। इसमें इक्यावन कर्मकांडी पंडित भैरव पाठ करेंगे। इससे पहले पूजन, आरती और श्रंगार किया जाएगा। भैरव पाठ के पश्चात् नत्थूसर गेट के बाहर स्थित सूरदासाणी बगीची भैरव मंदिर में महाआरती होगी। इसमें शहर के मौजीज लोग भागीदारी निभाएंगे। महोत्सव का समापन शनिवार को सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ से होगा। इसकी शुरूआत प्रातः 10 बजे होगी। इस दौरान हनुमान चालीसा के 11 हजार 111 पाठ होंगे। इसके लिए विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, उद्यमियों और महिला संगठनों को आमंत्रित किया गया है।

जोशी ने बताया कि सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के दौरान विभिन्न धर्मगुरुओं और संतों का सान्निध्य रहेगा। पांडाल में मुख्य मंच पर हनुमान और राम दरबार की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। दो अन्य मंचों पर धर्मगुरु और संत बैठेंगे। उन्होंने बताया कि इसी दिन हनुमान चालीसा की इक्यावन हजार पुस्तकों के वितरण का अभियान भी चालू होगा। यह अभियान 31 अगस्त तक चलेगा।

विभिन्न क्षेत्रों के लोग रहे यजमान
सामूहिक रुद्राभिषेक कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने यजमान के रूप में पूजा-अर्चना करवाई इनमें डॉ गौरव पारीक, सुरभि जोशी, पवन भादानी, सांवरलाल मोदी, वीरेंद्र करल, कौशल शर्मा, गोविंद जोशी, जगदीश ओझा, बसंत पुरोहित, मुकेश पुरोहित, बीजू भाई मालू, अरिहंत नाहटा, दीपक रंगा, ठाकुर दास स्वामी, रमेश माली, सत्तू व्यास, सुरेंद्र व्यास पीए, श्रीगोपाल पुरोहित सहित समाज के मौजूद लोगों ने यह दायित्व निभाया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page