Share

बीकानेर hellobikaner.in भारत में कृषि कानून के विरोध कर रहे किसानों ने गणतंत्र दिवस पर देशव्यापी ट्रैक्टर परेड कर शक्ति प्रदर्शन किया। बीकानेर में भी ट्रैक्टर रैली निकली गई

बीकानेर के मुख्य मार्गों पर ट्रैक्टर परेड निकाली गई। ट्रैक्टर परेड के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। खासकर मुख्य मार्गों पर यातायात को सुरक्षित रखने के लिए हर जगह पुलिस खड़ी रही। पुलिस की एक गाड़ी ट्रैक्टरों के आगे चलती रही। 

रैली का कई जगहों पर स्वागत किया गया। जानकारी के अनुसार अनाज मंडी में 100 से ज्यादा ट्रैक्टर कतारबद्ध हो चुके थे। रैली में मोदी सरकार के खिलाफ लगातार नारे लगते रहे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page