hellobikaner.com

Share

श्रीगंगानगर hellobikaner.in रेलवे द्वारा आगामी कोहरे के मौसम में रेलसेवाओं को रद्द/आंशिक रद्द किया जा रहा है।उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार कोहरे की अधिकता वाले क्षेत्रों की रेल रेलसेवाओं को रद्द/आंशिक रद्द किया गया है।

जिसके तहत रद्द रेलसेवाओं (प्रारम्भिक स्टेशन से) के तहत गाडी संख्या 02988 अजमेर-सियालदाह प्रतिदिन 16 दिसम्बर 2020 से 31 जनवरी 2021 तक, गाडी संख्या 02987 सियालदाह-अजमेर प्रतिदिन 17 दिसम्बर 2020 से 01 फरवरी 2021 तक, गाडी संख्या 09611 अजमेर-अमृतसर द्वि-साप्ताहिक माह दिसम्बर में 17, 19, 24, 26 व 31 दिसम्बर 2020 को तथा माह जनवरी में 02, 07, 09, 14, 16, 21, 23, 28 व 30 दिसम्बर 2021 को रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 9614 अमृतसर-अजमेर द्वि-साप्ताहिक माह दिसम्बर में 18, 20, 25 व 27 दिसम्बर 2020 को तथा माह जनवरी में 01, 03, 08, 10, 15, 17, 22, 24, 29 व 31 जनवरी 2021 को रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 5909 डिब्रुगढ-लालगढ 16 दिसम्बर 2020 से 31 जनवरी 2021 तक रद्द व गाडी संख्या 05910 लालगढ-डिब्रुगढ दिनांक 19 दिसम्बर 2020 से 03 फरवरी 2021 तक रद्द रहेगी। उन्होने बताया कि आंशिक रद्द रेलसेवाओं (प्रारम्भिक स्टेशन से) के तहत गाडी संख्या 04712 श्रीगंगानगर-हरिद्वार प्रतिदिन 16 दिसम्बर 2020 से 31 जनवरी 2021 तक सहारनपुर-हरिद्वार के मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 04711 हरिद्वार-श्रीगंगानगर प्रतिदिन 16 दिसम्बर 2020 से 31 जनवरी 2021 तक हरिद्वार-सहारनपुर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।

हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद  की संचालन अवधि में विस्तार
श्रीगंगानगर hellobikaner.in रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु हैदराबाद-जयपुर-हैदराबाद द्वि-साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल रेलसेवा की संचालन अवधि में विस्तार किया गया है।  उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 02720 हैदराबाद-जयपुर द्वि-साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल रेल सेवा 30 दिसम्बर 2020 से 18 जनवरी 2021 तक (06 ट्रिप) प्रत्येक सोमवार व बुधवार को हैदराबाद से 20.25 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 05.25 बजे जयपुर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 02719 जयपुर-हैदराबाद द्वि-साप्ताहिक त्यौहार स्पेशल रेल सेवा 01 जनवरी 2021 से 20 जनवरी 2021 तक (06 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार व शुक्रवार को जयपुर से 15.20 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 00.45 बजे हैदराबाद पहुॅचेगी।

यशवन्तपुर-बीकानेर-यशवन्तपुर रेलसेवा के समय में परिवर्तन
श्रीगंगानगर hellobikaner.in रेलवे द्वारा यशवन्तपुर-बीकानेर-यशवन्तपुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा के समय में परिवर्तन किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट शशि किरण के अनुसार गाडी संख्या 06587 यशवन्तपुर-बीकानेर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 18 दिसम्बर 2020 से यशवन्तपुर से 10.30 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 09.25 बजे बीकानेर पहुॅचेगी। इसी प्रकार गाडी संख्या 06588 बीकानेर-यशवन्तपुर द्वि-साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 22 दिसम्बर 2020 से बीकानेर से 19.05 बजे रवाना होकर तीसरे दिन 18.15 बजे यशवन्तपुर पहुॅचेगी।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page