hellobikaner.in

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, लूणकरणसर, लोकेश बोहरा। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत गुरुवार को लूणकरणसर तहसील के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर रंगोली सजाकर मतदान की महाशपथ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

 

इस दौरान आंगनबाड़ी केदो में महिलाओं ने मतदान की शपथ ली और रंगोली बनाई। महिला बाल विकास अधिकारी निर्मल दुबे महिला पर्यवेक्षक गीता देवी ने बताया प्रत्येक केन्द्रों पर मतदान जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से आम जनता को महिला को जोड़ने हेतु स्वीप गतिविधियों को महिलाओं के साथ क्रियान्वयन करना होगा।

 

अपने मत का प्रयोग करना चाहिए सभी को। सभी केंद्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला पर्यवेक्षक गीता देवी ने बताया तहसील स्तर पर सभी जगह महिला पर्यवेक्षक अपने-अपने सेक्टर में कार्यक्रम का आयोजन करवाया।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page