Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, लूणकरणसर,  लोकेश बोहरा। आज लूणकरणसर विधानसभा क्षेत्र में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्रीसुमित गोदारा बामनवाली, धीरेरा, हंसेरा,सुरनाणा,रोझा, क्षेत्र में ग्रामीणों से रूबरू होते हुए लूणकरणसर पहुंचे। लूणकरणसर कस्बे के एस एस आर भवन में परचून संघ के अध्यक्ष नवरत्न अग्रवाल और अग्रवाल समाज के अध्यक्ष गणेश गोरेसरिया द्वारा होली स्नेह मिलन का आयोजन रखा गया।

 

 

प्रचुर संघ के अध्यक्ष नवरत्न मल अग्रवाल ने साफा पहनाकर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम जी का स्वागत किया, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा का भी स्वागत किया सफा पहनाकर इस अवसर पर फाग के गीत गाए गये। पुष्पों से और गुलाब से होली खेली गई। इस प्रोग्राम के अंदर बड़ी संख्या में सरपंचों ने और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने कहा भाजपा में सभी का स्वागत है। मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजना व दुनिया में भारत की बढ़ती शक से जैन-जैन ने बीकानेर के हर बूथ पर कमर खिलाने का संकल्प लिया है।

सुमित गोदारा ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम से लूणकरणसर विधानसभा में सड़कों के लिए 400 करोड़ की मांग भी की है। और सभी के सामने केंद्रीय मंत्री ने वादा किया सड़कों के लिए प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर लूणकरणसर पंचायत समिति प्रधान कानाराम गोदारा, उपप्रधान प्रतिनिधि कैलाश सारस्वत, सरपंच ,महेंद्र गोदारा, विनोद चोपड़ा, उद्योग संघ के अनिल भुरा, वरिष्ठ भाजपा नेता जयचंद भुरा, पूर्व सरपंच उम्मेद सिंह शेखावत, जिला परिषद प्रतिनिधि राजाराम धतरवाल, गोवर्धन भादू,राकेश तातेड, राकेश सोनी सुरेश बिश्नोई, मूलाराम गोदारा, सुंदर अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, हंसराज बरडीया, पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष मनीराम लेगा, बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page