Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.in, लूणकरणसर, लोकेश बोहरा। लूणकरणसर महिला एवं बाल विकास द्वारा पोषण दिवस एवं मतदान शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लूणकरणसर तहसील की सेक्टरों से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मोटे अनाज से अलग-अलग व्यंजन बनाकर लाई है। महिला बाल विकास अधिकारी निर्मला दुबे ने बताया।

 

 

मोटे अनाज में पोषक तत्वों की भरमार होती है। हमें मोटे अनाज बाजार, जौ ,चना, मोंठ में अनाजों में पोषक तत्वों की भरमार होती है। 23 मार्च तक पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन पूरे राजस्थान में चलेगा। ऑफिस के अंदर कार्यकर्ताओं ने रंगोली भी बनाई। मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के के तहत सभी महिला पर्यवेक्षक और कार्यकर्ताओं को महिला बाल विकास अधिकारी ने शपथ दिलाई।

 

महिला पर्यवेक्षक मंजू चांगरा ने बताया मतदाता जागरूकता के माध्यम से आम जनता को महिला को जोड़ने हेतु स्वीप गतिविधियों को महिलाओं के साथ क्रियान्वयन करना होगा। अपने मत का प्रयोग करना चाहिए सभी को। गुरुवार को सभी केंद्रों पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला पर्यवेक्षक गीता देवी, सुलोचना खिचड़, तारा देवी, आनंद सिंह, देवेंद्र कंबोज, परविंदर सिंह, रेखाराम मेहरडा आदि मौजूद थे।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page