hellobikaner.com

Share

हैलो बीकानेर न्यूज़ नेटवर्क, www.hellobikaner.com,                               नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने गुरुवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में जीत कर हाल ही में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद विजयवर्गीय कल नयी दिल्ली आये और आज उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से मुलाकात करके उन्हें अपना त्यागपत्र सौंप दिया।

 

 

 

 

बाद में विजयवर्गीय ने संवाददाताओं से कहा कि आज वह भाजपा अध्यक्ष नड्डा से मिले। पार्टी के सिद्धांत ‘एक व्यक्ति एक पद’ के अनुसार उन्होंने महासचिव पद से अपना इस्तीफ़ा सौपा। उन्होंने कहा, “मेरा सौभाग्य रहा कि मैंने नौ वर्ष तक पहले अमित शाह जी फिर  जेपी नड्डा जी के मार्गदर्शन में देश के विभिन्न स्थानों पर संगठन को गढ़ने में प्राणप्रण से कार्य किया। अब मुझे पार्टी ने मध्यप्रदेश में एक नई भूमिका के लिए भेजा है।”

उन्होंने कहा,“ मैं प्रधानमंत्री जी का संकल्प वर्ष 2047 में भारत, विश्व का शक्तिशाली देश बने, इस दिशा में मध्यप्रदेश को शक्तिशाली बनाने के लिए हम प्रधानमंत्री  मोदी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी और गृहमंत्री अमित शाह जी के नेतृत्व में कार्य करेगें। मेरा विश्वास है कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश विकास की एक नई इबारत लिखेगा।”

About The Author

Share

You cannot copy content of this page