Share

बीकानेर hellobikaner.in बीकानेर प्रेस क्लब के चुनाव की गरिमा बढ़ाते शांतिपूर्ण चुनाव में अध्यक्ष पद पर जयनारायण बिस्सा, सचिव पद पर विक्रम जागरवाल, कोषाध्यक्ष पद पर राजेश छंगाणी को जीत हुई।

 

मतदान से घोषणा तक चुनाव अधिकारी एवं पूर्व अध्यक्षों व पदाधिकारियों की मौजूदगी ने माहौल उल्लासमय बना दिया। क्लब में 141 सदस्य हैं। अध्यक्ष पद पर कांटे की टक्कर रही जिसमें 10 मतों से जयनारायण बिस्सा विजयी घोषित हुए हैं। विक्रम जागरवाल महासचिव व फोटो जर्नलिस्ट राजेश छंगाणी कोषाध्यक्ष पद पर चुने गए हैं। बिस्सा दूसरी बार अध्यक्ष बने हैं।

 

 

 

तीनों प्रत्याशियों की जीत व सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन पर सभी ने विजेताओं को बधाई दी। इस दौरान विजेताओं को मालाएं पहनाई गईं, गुलाल लगाया गया। विजेताओं ने रनरअप साथियों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में शुभकामनाएं प्राप्त कर बीकानेर की गरिमा बढ़ाई। चार कार्यकारिणी सदस्यों के पदों पर नारायण उपाध्याय, मुकुंद व्यास, दिनेश जोशी व अनिल रावत ने नामांकन भरा था। इनके सामने किसी ने नामांकन नहीं भरा, ऐसे में चारों निर्विरोध प्रेस क्लब कार्यकारिणी के सदस्य चुने गए।

About The Author

Share

You cannot copy content of this page