hellobikaner.in

Share

बीकानेर hellobikaner.in बीकानेर में एक बार फिर मानवता शर्मसार हुई है। एक प्राइवेट हॉस्पिटल के पास मिले इस भ्रूण को बेरहमी के साथ एक थैली में डालकर फैंक दिया गया। सेल्स टेक्स ऑफिस के पास ही एक बच्चे का अविकसित भ्रूण नाली में पड़ा मिला है। पिछले दिनों पीबीएम अस्पताल परिसर में ही एक भ्रूण मिला था।

जिसे सूचना मिलने पर पुलिस ने पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। यहां तुलसी सर्किल के पास सेल्स टेक्स ऑफिस के पास ही सुबह लोगों ने एक फार्मा शॉप की थैली नाली में पड़ी देखी। गौर से देखने पर इसमें बच्चे का भ्रूण पाया गया। आसपास के लोगों ने पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा को सूचना दी।

 

पूर्व पार्षद आदर्श शर्मा ने ही मौके पर पुलिस को बुलाया। थैली को बाहर निकाला गया तो उसमें करीब पांच-छह महीने का भ्रूण पाया गया। इसे बाहर निकालकर देखा गया लेकिन अविकसित होने पर स्पष्ट नहीं हो पाया कि लड़के का है या लड़की का। सदर पुलिस ने इसे अब मोर्चरी में रखवाया है, जहां पोस्टमार्टम किया जा सकता है।

 

About The Author

Share

You cannot copy content of this page